सत्यबन्धु भारत
पिहानी,हरदोई। कोतवाल दिलेश कुमार सिंह ने एक और अच्छी पहल करते हुए हिस्ट्रीशीटरों को सुधरने का मौका दिया है, ताकि वे समाज की मुख्य धारा से जुड़कर समाजहित में काम कर सकें। जुर्म से तौबा करने वाले हिस्ट्रीशीटरों को पुलिस मित्र भी बनाया जाएगा।
अच्छे कार्य करने पर पुलिस विभाग की ओर से उन्हें सार्वजनिक रूप से तारीफ भी की जाएगी। अगर कोई हिस्ट्रीशीटर अपराध में पाया गया तो उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी, फिर उसकी जगह समाज गांव क्षेत्र में न होकर सीधे जेल में होगी।
कोतवाल ने कहा कि अपराध छोड़कर सामान्य जीवन जीने वाले लोगों को चिह्नित किया जायेगा। कहा कि बिना प्रमाणित किए किसी केस में पुराने हिस्ट्रीशीटरों को नहीं फंसाया जाएगा। कहा कि समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने में आपका सहयोग जरूरी है।
हिस्ट्रीशीटरों की मीटिंग लेकर उन्हें अपराध का रास्ता छोड़कर अपनी खेती-मजदूरी कर अपने परिवार के साथ रहने की सलाह दी। कोतवाल ने कहा कि अगर क्षेत्र में कोई आपराधिक घटना होती है तो उसकी सूचना देकर पुलिस का सहयोग करें। पुरानी बातों को भूलकर मेहनत मजदूरी कर अपने परिवारों का पालन-पोषण करें। दिलेश कुमार सिंह ने हिस्ट्रीशीट खुलने के कारणों की विस्तारपूर्वक जानकारी प्राप्त की। थाने में उपस्थित हिस्ट्रीशीटरों ने स्वयं को निर्दोष बताते हुए राजनीतिक द्वेष भावन
ा के चलते दूसरे पक्ष द्वारा फर्जी मामलों में फंसाया जाने की बात बताई तथा अकारण पुलिस द्वारा बार-बार परेशान करने का दुखड़ा रोया। कोतवाल ने जांच पड़ताल के बाद आचरण सही पाए जाने पर रिकॉर्ड समाप्त करने का आश्वासन दिया है। साथ ही उन्हें सख्त हिदायत भी दी कि यदि कोई भी व्यक्ति किसी भी प्रकार गैरकानूनी कार्यों में लिप्त पाया जाएगा,उसके बिरुद्ध कार्यवाही की जाएगी।
