सत्यबन्धु भारत
बेनीगंज,हरदोई। बेनीगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में तीन दिन पहले दो पक्षों में विवाद के हो गया था। जिसमें दो लोगों ने एक युवक को पीट दिया था। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया था दो दिन के इलाज के बाद उसकी गुरुवार को मौत हो गई।
जानकारी के
मुताबिक बेनीगंज थाना क्षेत्र के भेलावां गांव निवासी टुन्नु खेतीबाड़ी करता था और नशे का भी आदी था। सोमवार को उसका किसी बात को लेकर गांव में झगड़ा हो गया था। इसमें दो लोगों ने उसकी लाठी डंडों से पिटाई कर दी थी। जानकारी मिलने पर पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लेकर शांति भंग में चालान किया था। परिजनों के मुताबिक पिटाई से टुन्नू की हालत बिगड़ गई थी। जिसके बाद परिजनों ने सीएचसी कोथावां में भर्ती कराया था, जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया था।
जहां इलाज के दौरान गुरुवार सुबह मौत हो गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बेनीगंज कोतवाली प्रभारी विद्यासागर पाल ने बताया मामले मारपीट का जानकारी मिली थी जिसमें दो लोगों पर मामला दर्ज किया गया था। मौत होने पर धाराएं बढ़ाई जाएंगी।
