सत्यबन्धु भारत।अक्षय प्रताप
बेनीगंज,हरदोई। ब्लॉक कोथावां के अंतर्गत ग्राम पंचायत महमूदपुर के गांव महमूदपुर में पिछले 8 सालों से विद्युत आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी है। जानकारी के अनुसार ग्रामीणों की माने तो सरकार की तमाम योजना के बावजूद गांव में विद्युत आपूर्ति बहाल नहीं हो पाई है
जिसको लेकर ग्रामीणों ने कई माध्यमों से आला अधिकारियों को शिकायत की है परंतु अभी तक समस्या का समाधान नहीं हुआ है जबकि पिछले साल सरकार द्वारा चलाई गई योजना डॉ राम मनोहर लोहिया ग्रामीण विद्युत आपूर्ति के तहत ग्राम पंचायत के बाकी समस्त गांव में विद्युतीकरण दोबारा हुआ था,
लेकिन सिर्फ एक गांव महमूदपुर छूट गया था। जिसके लिए जेई से लेकर जिले के कई जिम्मेदार अधिकारियों से शिकायत की गई परंतु अभी तक अभी तक ग्रामीणों की समस्या का समाधान नहीं किया गया।
