लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

युवती ने फांसी लगाकर दी जान



सत्यबन्धु भारत

बीघापुर, उन्नाव।  थाना क्षेत्र के घाटमपुर कलां में 22 वर्षीय युवती ने घर के कमरे में फाँसी का फंदा लगाकर जान दे दी।परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दिए बगैर ही उसका अंतिम संस्कार कर दिया। प्राप्त सूचना के अनुसार घाटमपुर कलां निवासी अर्चना यादव 22 वर्ष पुत्री राधेश्याम ने किसी बात को लेकर अपने कमरे में फाँसी लगा ली। परिजनों ने जब बेटी को फंदे पर झूलते देखा तो घर मे कोहराम मच गया ।आनन-फानन में परिजनों ने पुलिस को सूचना दिये बिना ही गढ़ेवा के घाट में उसका अंतिम संस्कार कर दिया। थाना प्रभारी जे बी पांडेय ने घटना की जानकारी न होने की बात कही है।