सत्यबन्धु भारत
बांगरमऊ, उन्नाव। कस्बे में आयोजित रामलीला में आस्था के नाम पर फैलाई जा रही अश्लीलता। ज्ञात हो कि गंज मुरादाबाद कस्बे में रामलीला का आयोजन किया गया है जिसमें रामलीला के मंच पर बार बालाएं ठुमके लगाते हुए नजर आ रही हैं तथा नगर पंचायत चेयरमैन रामनरेश कुशवाहा बार बालाओं के ठुमके देखकर आनंद ले रहे हैं।
बताते चलें की रामलीला में कलाकारों द्वारा भगवान राम की लीलाओं का मंचन किया जाता है परंतु कस्बे में आयोजित रामलीला में एक नई परंपरा शामिल हो गई है जिसमें रामलीला के मंच पर बार बालाएं ठुमके लगा रही हैं। रामलीला देखने आए दर्शकों के साथ साथ चेयरमैन रामनरेश कुशवाहा भी वहां बैठकर बार बलाओ के नृत्य देख रहे है।
मोहल्लों में होने से थोड़ी भीड़ जुट जाती है, लेकिन वे भी रोमांचक सीन न होने के कारण बोर होकर कुछ ही देर में वापस लौट जाती है। ऐसे में रामलीलाओं का आयोजन करने वाले भीड़ जुटाने के लिए बारबालाओं का सहारा ले रहे हैं। जिससे रामभक्तो में काफी रोष व्याप्त है।
