सत्यबन्धु भारत
मझिला,हरदोई। शनिवार को मझिला थाने पर संपूर्ण थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। थाना समाधान दिवस की अध्यक्षता अतरिक्त मजिस्ट्रेट स्वाति शुक्ला ने की। पुलिस अधीक्षक अजय कुमार के निर्देशन में मझिला थाने में अतिरिक्त मजिस्ट्रेट स्वाति शुक्ला व क्षेत्राधिकारी शाहाबाद सतेन्द्र सिंह द्वारा फरियादियों की समस्याओं को सुना गया। कुछ जनसमस्याओं का तत्काल निस्तारण करते हुए अन्य समस्याओं को सुनकर उनके निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश देकर टीमों को रवाना किया गया। इस मौके पर अतिरिक्त मजिस्ट्रेट सदर स्वाति शुक्ला हरदोई, सीओ शाहाबाद सतेन्द्र कुमार सिंह व प्रभारी निरिक्षक थाना मझिला,उ0 नि0 बृजेश द्विवेदी, उ0नि0 कमरुद्दीन के साथ समस्त पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।
