
सत्यबन्धु भारत
हरियांवा,हरदोई। हरियांवा थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक युवक को पुलिस ने कच्ची शराब बनाते पकड़ लिया था। आरोपी जल्द ही जेल से जमानत पर बाहर आया था। और गांव के ही एक युवक पर शराब पकड़वाने का आरोप लगाते हुए उस और बांका से हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे आनन-फानन में थाने लेकर गए जहां पुलिस
ने एफआईआर दर्ज कर घायल युवक को ईलाज के लिए अस्पताल भेज दिया।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक हरियांवा थाना क्षेत्र के ग्राम लिलवल निवासी विपिन पुत्र बुलाकी राम ने बताया की गांव के ही एक युवक रामकिशोर कच्ची शराब बनाता है गुरुवार को रामकिशोर को पुलिस ने कच्ची शराब बनाते हुए पकड़ लिया था। रामकिशोर जल्दी जेल से जमानत पर बाहर आया था। और विपिन पर शराब पकड़वाने का आरोप लगाते हुए उस पर बांका
से हमला कर दिया। बांका विपिन के हाथ में लगा और वो खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर गया। हमले के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। घायल अवस्था में परिजन उसे थाने लेकर गए जहां एफआईआर दर्ज कर पुलिस ने इलाज के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
