
सत्यबन्धु भारत
बिग बॉस 15.. 2 अक्टूबर से शुरू हो चुका है. इस बार शो की थीम 'जंगल में दंगल' के ऊपर बेस्ड है और इसी के हिसाब से घर को डिजाइन किया गया है. बिग बॉस एक ऐसा शो है जिस से जुड़ी हर एक चीज खासी चर्चा में रहती है. जहां एक तरफ, बीते दिनों शो के शुरू होने से पहले बिग बॉस के घर के अंदर की सामने आई तस्वीरों ने सुर्खियां बटोरी थीं. वहीं दूसरी तरफ, हाल ही में इस शो के होस्ट यानी कि सलमान खान भी चर्चा में रहे थे. शो के नए सीजन की शुरुआत में ही कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक ये बात सामने आई थी कि सलमान खान ने इस बार अपनी फीस बढ़ाते हुए होस्टिंग के लिए 25 करोड़ रुपये लिए हैं. इसके आलावा, शो के टेलीविज़न पर आने से पहले ott platform पर रिलीज़ होने के नए पैटर्न ने भी सोशल मीडिया पर कोहराम मचा दिया था. बता दें कि, बिग बॉस ott की ख़ास बात ये थी कि इसे सलमान खान ने नहीं बल्कि बॉलीवुड के जाने माने डायरेक्टर प्रोडूसर करण जोहर ने होस्ट किया था.
विश्वसुंटरि ने कंटेस्टेंट्स को उनके कपड़े वापस देने का फैसला सुनाया है. जिसके बाद कंटेस्टेंट्स बेहद खुश नजर आ रहे हैं. लेकिन वहीं विश्वसुंट्री ने एक ट्विस्ट के साथ घरवालों को झटका भी दिया है. विश्वसुंट्री ने एक शर्त रखी है जिसके तहत सभी घरवालों में से कोई 5 लोग ऐसे हैं जिन्हें उनका सामान नहीं लौटाया जाएगा. घरवालों की आपसी सहमती से ये तय हुआ है कि साहिल इशान तेजस्वि माइशा और विशाल को उनका सामान नहीं दिया जाएगा. अपना अपना सामान लेने की इस होड़ और भागा दौड़ी में प्रतीक ने अपने बैग को लेकर शमिता से झगड़ा कर लिया है. इस झगड़े में निशांत भी शमिता के अगेंस्ट नजर आ रहे हैं. हालांकि, शमिता इस कोशिश में लगी हुई हैं कि किसी भी तरह निशांत और प्रतीक उनकी बातों को समझकर उनका कहा मान लें. इन तीनों के बीच हुए आज के झगड़े को देख कर साफ तौर पर पता चलता है कि करण का शमिता, प्रतीक और निशांत के बीच फूट डालने का प्लान सक्सेसफुल होता दिखाई पड़ रहा है. प्रतीक और निशांत से हुए झगड़े के बाद शमिता फूट फूट कर रोईं. जिसके बाद निशांत कोटियान ने उन्हें समझाते हुए चुप कराया. आज के एपिसोड में प्रतीक और करण में भी मैप और अपने अपने बैग्स को लेकर काफी तनाकसी देखने को मिली.
बहराल, बिग बॉस शो के अभी 3 दिन ही बीतें हैं लकिन इन तीन दिनों में घर में काफी कुछ ड्रामा देखने को मिला है. फिर चाहे वह लड़ाई हो, हंसी हो या प्यार. ख़ास बात ये है कि, कंटेस्टेंट्स ही नहीं इस बार तो 'बिग बॉस' भी इस सबके बीच इनवॉल्व नजर आ रहे हैं. अपने वन-लाइनर्स और भोलेपन के लिए जानी जाने वालीं तेजस्वी प्रकाश से 'बिग बॉस' प्यार का इजहार कर चुके हैं, उन्हें प्यार से 'बेबी' कहकर पुकार चुके हैं. इतना ही नहीं, बिग बॉस ने तो तेजस्वी के लिए यहां तक बोला था कि 'उसका 'बेबी' बेदाग है और उसके आठ पैक एब्स हैं'. शो में बिग बॉस चिल्लाते हुए भी नजर आये थे. जिस पर जय भानुशाली ने तेजस्वी का मजाक बनाते हुए कहा था कि 'इनसे कुछ होता ही नहीं'. जिसपर सब खिलखिलाकर हंस पड़े. दूसरी ओर, सभी कंटेस्टेंट्स बिग बॉस के साथ तेजस्वी की इस मजेदार बातचीत को पसंद करते भी दिखे.
तमाम दंगल के बीच विश्वसुनट्री ने 'बिग बॉस' की लड़कियों की मेकअप किट लौटाकर उन्हें खुश कर दिया. तेजस्वी के साथ किट को देखकर लड़कियां खुशी से झूम उठीं. इसी बीच अफसाना खान ने शमिता शेट्टी के सामने एक अजीबो गरीब डिमांड रखकर सबको हैरत में डाल दिया. अफसाना ने कहा है कि उसके अंदर एक भूत है जो शमिता शेट्टी को किस करना चाहता है. इस पर कंटेस्टेंट जमकर ठहाके लगाते दिखे. हालांकि, यह भूत है या अफसाना की शमिता को किस करने की दबी इच्छा, इसके बारे में कह पाना अभी मुश्किल है.
