लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

पुलिस व अबकारी की संयुक्त छापेमारी में 95 ली0 कच्ची शराब बरामद,08 पर अभियोग दर्ज





सत्यबन्धु भारत। सीवी आजाद

हरदोई। शुक्रवार को जिला आबकारी अधिकारी रविशंकर के नेतृत्व में आबकारी निरीक्षक क्षेत्र एक राम अवध सरोज एवं थाना कोतवाली देहात पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा थाना कोतवाली देहात के ओम नगर कंजड़ पुरवा, ओमपुरी कंजड़ पुरवा, ग्राम नयागांव कंडौना, ग्राम कौढा कजंड पुरवा में दबिश की कार्रवाई की गई । दबिश दौरान सघन तलाशी में लगभग 55 लीटर कच्ची शराब एवं लगभग 150 किलोग्राम लहन बरामद हुई, शराब को कब्जे में लेते हुए लहन को मौके पर ही नष्ट करा दिया गया। मौके से कुल 6 व्यक्तियों को गिरफ्तार करते हुए आबकारी अधिनियम की धारा 60 एवं 60(2) में थाना कोतवाली देहात में मुकदमा पंजीकृत कर  अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है। आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-3 गिरीश कुमार, आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-4 अमित कुमार, आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-5 जितेंद्र प्रताप सिंह द्वारा थाना अतरौली के ग्राम मढ़िया, ग्राम मठिया, ग्राम भीखपुर एमा में आबकारी एवं थाना अतरौली पुलिस की संयुक्त टीमों के साथ दबिश की कार्रवाई की गई। दबिश दौरान तलाशी में लगभग 40 लीटर कच्ची शराब एवं लगभग 100 किलोग्राम लहन बरामद हुई। शराब को कब्जे में लेते हुए लहन को मौके पर ही नष्ट करा दिया गया। दो व्यक्तियों को गिरफ्तार कर आबकारी अधिनियम की धारा 60 के अंतर्गत दो अभियोग थाना अतरौली में पंजीकृत कराया गया।