सत्यबन्धु भारत। अंकित वर्मा
कछौना, हरदोई। विद्युत उपभोक्ताओं को निर्बाध विद्युत आपूर्ति के लिए एकमुश्त समाधान योजना के तहत नगर पंचायत कछौना पतसेनी में विद्युत शिकायत निवारण शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें एकमुश्त समाधान योजना के तहत एक 61 उपभोक्ताओं को लाभान्वित किया गया। शुक्रवार को शिविर में उपखंड अधिकारी रविंद्र कुमार व अवर अभियंता राजकुमार गुप्ता ने नगर में विद्युत उपभोक्ताओं की समस्याओं को गंभीरता से सुना। 58 उपभोक्ताओं के
बिल संशोधित किए गए। दो नए उपभोक्ताओं के संयोजन किए गए। बिना मीटर चल रहे चार उपभोक्ताओं के मीटर लगाए गए। इस शिविर में 2.85 लाख की विद्युत बिल धनराशि जमा की गई। इस शिविर में उपभोक्ताओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। शिविर में टीजीटी रमेश कुमार, भिखारी लाल, अवधेश कुमार, विद्युत कर्मियों ने विद्युत उपभोक्ताओं की समस्याओं का निराकरण किया। काफी उपभोक्ताओं ने शिकायत की विद्युत बिल निकालने के लिए मीटर रीडर समय से नहीं जाते हैं।
जिससे उपभोक्ताओं को समस्या होती है।
