
सत्यबन्धु भारत
धर्मशाला। कांगड़ा जिला में कोरोना संक्रमण के मामलों में वृद्धि का दौर जारी है। खासकर स्कूल खुलने के बाद से जिला में अब स्कूली बच्चों को कोरोना संक्रमण अपना शिकार बना रहा है। शुक्रवार को भी जिला में एक बार फिर कोरोना संक्रमण का आंकड़ा 100 को पार कर गया जिनमें से 50 मामले स्कूली बच्चों के हैं। जिला में आज 114 नए मामले सामने आए हैं। वहीं 83 संक्रमित मरीजों ने कोरोना को मात दी है।सीएमओ कांगड़ा डा. गुरदर्शन गुप्ता ने बताया कि जिला में आज कोरोना संक्रमण के 114 नए मामले आए हैं जबकि 83 लोग स्वस्थ हुए हैं।
उधर जिला में आज कोरोना के नए मामले आने के बाद
संक्रमितों का आंकड़ा 50732 पंहुच गया है। जिला में सक्रिय संक्रमितों की संख्या 855 पंहुच गई है जबकि 1122 लोगों की अब तक मौत हो चुकी है।
