सत्यबन्धु भारत। सीवी आजाद
हरदोई। जनपद में चलाए जा रहे प्रवर्तन अभियान के अंतर्गत रविवार को जिला आबकारी अधिकारी रविशंकर के नेतृत्व में आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-1राम अवध सरोज,आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-3 गिरीश कुमार द्वारा थाना कासिमपुर के ग्राम कुबेर दान खेड़ा, हरगांव,रामपुर भटौली में संबंधित थाना पुलिस टीम द्वारा संयुक्त दबिश की कार्रवाई की गई। दबिश दौरान तलाशी में लगभग 15 लीटर कच्ची शराब एवं लगभग 120 किलोग्राम लहन बरामद हुई। शराब को कब्जे
में लेते हुए लहन को मौके पर ही नष्ट करा दिया गया। आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में दो अभियोग पंजीकृत किए गए। आबकारी निरीक्षक क्षेत्र -4 अमित कुमार, आबकारी निरीक्षक
क्षेत्र-5 जितेंद्र प्रताप सिंह द्वारा थाना माधोगंज के कंजर पुरवा दौलतयारपुर, ग्राम हरिहरपुर, ग्राम शुक्ला पुर भगत में संबंधित थाना पुलिस टीम द्वारा संयुक्त दबिश की कार्रवाई की गई । दबिश दौरान सघन तलाशी में लगभग 25लीटर कच्ची शराब एवं लगभग 80 किलोग्राम लहन बरामद हुई। शराब को कब्जे में लेते हुए लहन को मौके पर ही नष्ट करा दिया गया।आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में 2 अभियोग पंजीकृत किये गए ।ग्रामीणों को कच्ची शराब के सेवन से होने वाली जनहानि के बारे में जागरूक किया गया।
