लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

4 बदमाश गिरफ्तार, चोरी की 12 बाईकें व 3 स्कूटी बरामद



सत्यबन्धु भारत सन्दीप कुमार

हरदोई। थाना कोतवाली शहर पुलिस टीम ने फर्जी कागजात तैयार कर ठगी करने वाले गैंग के  मुख्य सरगना संतोष पुत्र मिश्री लाल निवासी कल्याणी थाना पिहानी हरदोई समेत 4 बदमाशों को गिरफ्तार किया। इनके पास से चोरी की 12 बाईकें व 3 स्कूटी बरामद हुईं हैं। जिन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। एसपी अजय कुमार ने बताया कि गैंग का सरगना संतोष अपने साथी हरिनाम, रामनिवास, और विजय पाल के साथ मिलकर गांव के भोले भाले व्यक्तियों को अपने जाल में फंसा कर उनके कागजात लेकर भिन्न-भिन्न बैंकों में किस्तों पर उनके नाम से लोन कराकर मोटरसाइकिल व स्कूटी किस्त धारक,वाहन स्वामी के बिना जानकारी दूरस्थ ग्रामीण इलाकों में ग्राहकों को तलाश कर सस्ते दामों में बेच देते थे। जब बैंक कर्मचारी उक्त वाहन के स्वामियों से किस्त रिकवरी हेतु उनके पास जाते थे, तब वाहन स्वामी द्वारा बताया जाता था कि उनके द्वारा किसी पर कोई वाहन नहीं लिया गया है। इसी क्रम में आवेदक मेवालाल पुत्र प्रीतम निवासी चौखड़िया थाना पिसावा जनपद सीतापुर द्वारा थाना कोतवाली शहर जनपद हरदोई में एक सूचना दी गई थी। कि संतोष उपरोक्त द्वारा अपने साथियों के साथ मिलकर मुझे झांसे में डालकर कहा गया कि तुम्हारे नाम जमीन है सरकार की तरफ से किसानी के लिए लाभ की योजना आई है। मैं तुम्हें उसका लाभ दिला दूंगा यह लालच देकर संतोष ने उससे आधार कार्ड की छाया प्रति पर अंगूठा निशानी लगवा लिया था। कुछ दिन बाद मोटरसाइकिल एजेंसी से दो व्यक्ति आए और कहा कि तुम्हारे नाम से मोटरसाइकिल निकली है। जिस की किस्त बकाया चल रही है तब मेवालाल को जानकारी हुई कि उसके कागजों का दुरुपयोग कर धोखे में रखकर उसके नाम से लोन लेकर मोटरसाइकिल निकाली गई। थाना कोतवाली शहर पुलिस द्वारा घटना का सफल अनावरण करते हुए। फर्जी कागजात तैयार कर ठगी करने वाले संतोष समेत चारों बदमाशों को जेल भेज दिया गया है। पुलिस अधीक्षक अजय कुमार ने गिरफ्तार करने वाली टीम को 20 हजार के पुरस्कार से पुरस्कृत किया।