लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

आबकारी व पुलिस की संयुक्त छापेमारी 35 ली0 शराब बरामद



सत्यबन्धु भारत सीवी आजाद

हरदोई। जनपद में चलाए जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान के अंतर्गत बुधवार को जिला आबकारी अधिकारी रविशंकर के नेतृत्व में  आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-1 राम अवध सरोज, आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-3 गिरीश कुमार द्वारा थाना टड़ियावा के ग्राम  साखिन,सिकरोहरी मे आबकारी एवं थाना टड़ियावा पुलिस की संयुक्त टीमों के साथ दबिश की कार्रवाई की गई। दबिश दौरान तलाशी मे लगभग 20 लीटर कच्ची शराब एवं लगभग 70 किलोग्राम लहन बरामद हुई, शराब को कब्जे में लेते हुए लहन को मौके पर ही नष्ट करा दिया गया। आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में 2 अभियोग पंजीकृत कराए गए। बहीं थाना माधौगंज के ग्राम अटिया, हरिहरपुर, कौरिया मे आबकारी एवं थाना माधोगंज पुलिस की संयुक्त टीमों के साथ दबिश की कार्रवाई की गई। दबिश दौरान तलाशी मे लगभग 15 लीटर कच्ची शराब एवं लगभग 60 किलोग्राम लहन बरामद हुई, शराब को कब्जे में लेते हुए लहन को मौके पर ही नष्ट करा दिया गया। आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में 2 अभियोग पंजीकृत कराए गए एवं अवैध शराब की तस्करी रोंकने के लिए संदिग्ध वाहनों एवं ढाबों पर चेकिंग की गई।