लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

आबकारी व पुलिस की संयुक्त छापेमारी में 35 ली0 शराब बरामद,05 गिरफ्तार



सत्यबन्धु भारत

हरदोई। जनपद में चलाए जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान के अंतर्गत शनिवार को रात्रि में जिला आबकारी अधिकारी रविशंकर के नेतृत्व में आबकारी निरीक्षक क्षेत्र एक राम अवध सरोज द्वारा थाना बेहटा गोकुल के ग्राम पिलापुर, ठगपुरवा, घिरई मे आबकारी एवं थाना बेहटा गोकुल पुलिस के संयुक्त टीमों के साथ दबिश की कार्रवाई की गई । दबिश दौरान तलाशी में लगभग 35 लीटर कच्ची शराब एवं लगभग 80 किलोग्राम लहन बरामद हुई ,शराब को कब्जे में लेते हुए लहन को मौके पर ही नष्ट करा दिया गया। कुल 5 व्यक्तियों को गिरफ्तार करते हुए थाना बेहटा गोकुल में आबकारी अधिनियम की धारा 60 के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया।