सत्यबन्धु भारत । सीवी आजाद
पचदेवरा,हरदोई। जिला आबकारी अधिकारी रविशंकर के नेतृत्व में आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-1 राम अवध सरोज , आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-5 जितेन्द्र प्रताप सिंह , आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-4 अमित कुमार द्वारा थाना पचदेवरा के ग्राम सुल्तानपुर, अनंगपुर, कुड़ी एवम खिरिया में आबकारी एवं थाना पचदेवरा पुलिस की संयुक्त टीमों के साथ दबिश की कार्रवाई की गई। दबिश दौरान सघन तलाशी में लगभग 30 लीटर कच्ची शराब एवं लगभग 110
किलोग्राम लहन बरामद हुई। शराब को कब्जे में लेते हुए लहन को मौके पर ही नष्ट करा दिया गया। 4 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर आबकारी अधिनियम की धारा 60 के अंतर्गत 4 अभियोग थाना पचदेवरा में पंजीकृत कराया गया।। ग्रामीणों को जागरूक किया गया कि कच्ची एवम अवैध शराब का सेवन ना करे एवम अवैध शराब के संबंध में तत्काल सूचित करें।
