लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

महाविद्यालय में मिशन शक्ति फेज - 3 के अन्तर्गत गांधी जयंती पर बौद्धिक गोष्ठी आयोजित



सत्यबन्धु भारत

मिशन शक्ति व महिला सशक्तीकरण के अन्तर्गत मिशन शक्ति अभियान के फेज - 3 के  अन्तर्गत कुटीर पी जी कॉलेज चक्के जौनपुर में अनवरत चल रहे मिशन शक्ति अभियान एवं कार्यक्रम के अन्तर्गत इस शनिवार दो अक्टूबर गांधी जयंती के अवसर पर महिलाओं को सशक्त कैसे बनाए इससे सम्बन्धित एक संगोष्ठी और काउंसलिंग कार्यक्रम  का आयोजन किया गया । उक्त आयोजन  महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ मेजर रमेश मणि त्रिपाठी जी की अध्यक्षता में मिशन शक्ति के समन्वयक डॉ राघवेन्द्र पांडेय जी के निर्देशन में सम्पन्न हुआ । जिसमे मुख्य वक्ता के रूप में महाविद्यालय के जैव प्रौद्योगिकी विभाग के शिक्षक एवं पत्रकार पंकज कुमार मिश्रा जी उपस्थित रहें । कार्यक्रम का संचालन मिशन शक्ति की महाविद्यालय संयोजिका डॉ पूनम सिंह  और रोवर  रेंजर के कार्यक्रम अधिकारी और हिंदी विभाग के प्राध्यापक डॉ अनुज कुमार शुक्ल  ने किया । महिला सशक्तीकरण कार्यक्रम के अन्तर्गत मिशन शक्ति कार्यक्रम प्रति शनिवार आयोजित होना है  । गोष्ठी में बोलते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ मेजर रमेश मणि त्रिपाठी ने कहा कि महिलाएं अपनी सुरक्षा के साथ साथ अपने अंदर दृढ़ इच्छाशक्ति भी  विकसित करें । वहीं मिशन शक्ति के संयोजक डॉ राघवेन्द्र पांडेय ने कहा कि महिला सुरक्षा  हेतु कई उपाय किए जा रहे जबकि मिशन शक्ति की संयोजिका डॉ पूनम सिंह ने कहा कि  घरेलू हिंसा से भी लड़ने के लिए महिलाएं सदैव तैयार रहे । इस अवसर पर महाविद्यालय की प्रध्यापिकाएं  रागिनी , शालिनी  अनुश्री समेत  छात्राए भी उपस्थित रही ।