
सत्यबन्धु भारत।
लखनऊ। चुनाव आयोग ने उत्तर प्रदेश समेत 5 राज्यों के मुख्य सचिवों और मुख्य चुनाव अधिकारियों को पत्र लिखा है. आयोग ने कहा है कि 31 दिसंबर 2021 तक अधिकारियों के तबादले और पोस्टिंग का काम पूरा कर लिया जाए.
चुनाव आचार संहिता से सीधे जुड़े अधिकारियों को उनके गृह जिलों में तैनात नहीं किया जाएगा। आम चुनाव में गोवा का कार्यकाल 15 मार्च 2022, मणिपुर का 19 मार्च, पंजाब का 27 मार्च, उत्तराखंड का 23 मार्च और उत्तर प्रदेश का कार्यकाल 14 मई 2022 को समाप्त हो रहा है।
माना जा रहा है कि जनवरी के पहले हफ्ते में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया जाएगा. आयोग का कहना है कि जिस राज्य में चुनाव होते हैं, वहां अधिकारियों की पोस्टिंग को लेकर नियम हैं। ऐसे राज्यों के अधिकारी अपने गृह जिले में तैनात नहीं रह सकते हैं और न ही उन्हें एक स्थान पर चार साल से अधिक समय तक तैनात किया जा सकता है।
