सत्यबन्धु भारत
बांगरमऊ उन्नाव। गंगा नदी में आई अचानक बाढ़ से कटरी क्षेत्र के गहर पुरवा, बगिया, भटपुरवा, गढ़ेवा, भुड्डा,मल्लाहन पुरवा,कुशाल पुरवा, खैरुद्दीन पुर व सतुआही आदि सहित करीब दो दर्जन गांवो में किसानों की लाही,तिल्ली, आलू,गोभी, टमाटर व करेला आदि फसले पानी में डूब कर बर्बाद हो गई हैं। कांग्रेस जिला अध्यक्ष श्रीमती आरती बाजपेई ने आज गंगा बाढ़ क्षेत्र का दौरा कर नुकसान का जायजा लिया। श्रीमती बाजपेयी से किसानों ने बताया कि अभी तक जिला प्रशासन से कोई भी अधिकारी क्षेत्र मे नुकसान का आकलन करने नहीं आया है।
उन्होंने इस सम्बंध मे मोबाइल पर जिलाधिकारी से बात की और बाढ़ की गम्भीर स्थिति से अवगत कराते हुए किसानों को तत्काल राहत दिलाने का अनुरोध किया।उन्होंने किसानों को पार्टी की ओर से हर संभव मदद का आश्वासन दिया।श्रीमती बाजपेई के साथ कांग्रेस के जिला महासचिव अतुल शुक्ला,
सचिव सुंदर लाल निषाद, मंसूर अली, ब्लॉक अध्यक्ष राजकुमार लोधी, तुलई, राजाराम, बनवारी किसान, रामनरेश व सोनेलाल आदि पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे।
