लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

किसान मोर्चा 26 अक्टूबर को देशभर में करेगी विरोध प्रदर्शन, केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा की गिरफ्तारी की मांग



सत्यबन्धु भारत

संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) ने उत्तर प्रदेश के लखीमपुर में हुई हिंसा के सिलसिले में केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा की बर्खास्तगी और गिरफ्तारी की मांग को लेकर और किसानों के आंदोलन के 11 महीने पूरे होने पर 26 अक्टूबर को देशव्यापी विरोध प्रदर्शन करने का शुक्रवार को आह्वान किया.

किसान संघों के एक संयुक्त मंच एसकेएम ने एक बयान में केंद्र सरकार से तीन कृषि कानूनों को निरस्त करने, किसानों और सभी कृषि उपज के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की कानूनी गारंटी, और अजय मिश्रा की बर्खास्तगी तथा गिरफ्तार किये जाने संबंधी उनकी ‘‘वैध मांगों’’ को पूरा करने की मांग की.


केंद्र सरकार द्वारा पारित तीन कृषि कानूनों का विरोध करने के लिए पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के किसान पिछले साल 26 नवंबर से दिल्ली की सीमाओं – सिंघु, टीकरी और गाजीपुर बार्डर पर डेरा डाले हुए हैं.