लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

प्रधानमंत्री 25 अक्टूबर को करेंगे मेडिकल कॉलेज का उद्घाटन: CM योगी



सत्यबन्धु भारत

लखनऊ।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 अक्टूबर को सिद्धार्थनगर का दौरा करने वाले हैं। जिसके लिए प्रशासन ने सारी तैयारियां पूरी कर ली हैं। सीएम योगी ने वहां पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया. उन्होंने वहां उस मेडिकल कॉलेज का दौरा किया। जिसका उद्घाटन पीएम करने जा रहे हैं. इसके बाद उन्होंने अधिकारियों के साथ बैठक की।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 अक्टूबर को जिले का दौरा करने वाले हैं. सीएम योगी शनिवार को जिले में तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे. यहां बने नए मेडिकल कॉलेज को पीएम को समर्पित किया जाना है। 

सीएम ने मेडिकल कॉलेज पहुंचने के बाद भवन व परिसर का निरीक्षण किया. जिसके बाद उन्होंने क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ बैठक भी की है.