लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

बसपा ने बालामऊ विधानसभा प्रत्याशी घोषित कर फुंका विधान सभा 2022 चुनावी बिगुल



सत्यबन्धु भारत अंकित वर्मा

कछौना,हरदोई। बहुजन समाज पार्टी के तत्वाधान में विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन शुक्रवार को कछौना चौराहे पर स्थित मैदान में किया गया। जिसमें आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाया गया। जिसमें पार्टी के मिशन के बारे में बताया गया। सेक्टर प्रभारी अमर सिंह ने पार्टी के इतिहास कार्य शैली पर प्रकाश डाला। यह पार्टी मिशन के रूप में कार्य करती है। यह सर्व समाज के लिए करने वाली पार्टी है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भीमराव अंबेडकर सहित सभी पदाधिकारियों ने मान्यवर कांशीराम व बाबा साहब के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। प्रमुख पदाधिकारियों को फूल माला पहनाकर व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। वरिष्ठ बसपा पदाधिकारी नौशाद अली ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कांग्रेस पार्टी पर कटाक्ष करते हुए कहा सबसे ज्यादा वर्षों तक राज करने वाली कांग्रेस पार्टी ने केवल धन्ना सेठों को फायदा पहुंचाया। उसी के कदमों पर वर्तमान सरकार भाजपा सब कुछ बड़ी कंपनियों के हाथ देश गिरवी रख रही है। जब चुनाव का समय आता है तब अच्छे दिन आते हैं। हम लोग अच्छे दिनों की पीड़ा को झेल रहे हैं। बांटो राजनीति पर कार्य कर लोगों को गुमराह करने का कार्य कर रही है। सपा सरकार के दौरान कानून व्यवस्था चौपट हो जाती है। देश में दंगा शुरू हो जाते हैं। अधिकारियों की दिन दहाड़े हत्या कर दी जाती है। उन्होंने जिला कमेटी, विधानसभा कमेटी, पदाधिकारियों की सहमति से क्षेत्र के पासी समाज के सरल स्वभाव क्षेत्रीय सक्रिय कार्यकर्ता, युवा साथी तिलक चंद्र पासी को विधानसभा बालामऊ का प्रत्याशी घोषित किया। जिन्हें सभी कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। पूर्व एमएलसी डॉ० रामकुमार कुरील ने कहा सभी आज से घर घर जाकर चाय की दुकान, बाजार, संबंधित व्यक्तियों, सर्व समाज से मिलकर बसपा की नीतियों की चर्चा कर तिलक चन्द्र पासी के समर्थन में भारी मतों से जिताने की अपील की। इस अवसर पर मुख्य अतिथि भीमराव अंबेडकर ने कहा जातिवाद, पूंजीवाद, सामंतवादी व्यवस्था को बदलने के लिए बसपा पार्टी को मजबूत करना है। प्रत्याशी तिलक चन्द्र पासी ने सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ बसपा कार्यकर्ता मोहम्मद तैयब एडवोकेट ने किया।
  इस अवसर पर रामखेलावन वर्मा, श्रीपाल कुशवाहा, विधानसभा अध्यक्ष रंजीत राव गौतम, जिला अध्यक्ष सुरेश चौधरी, डॉक्टर सिद्धार्थ, मुकुंद पाल वर्मा, निशा कुशवाहा, विजय कुमार, पी०डी० वर्मा, रामऔतार नागर, इंद्रजीत, कमलेश वर्मा, ओमप्रकाश गौतम, कन्हैयालाल अर्कवंशी, रामविलास सहित पदाधिकारी व दूरदराज से हजारों की संख्या में आये पुरूष, महिलाओं ने भाग लिया।