करवा क्वीन, करवा प्रिंसेज, डांडिया क्वीन,सिंगिंग क्वीन,डांसिंग क्वीन के खिताब जीती महिलाएं
सत्यबन्धु भारत
लखनऊ। माध्यम सामाजिक संस्था एवं एपिक इवेंट्स के सहयोग से प्री करवा चौथ विद डांडिया मस्ती 2021 का भव्य आयोजन रॉयल कैफे हजरतगंज में किया गया
आज दिनांक 16 अक्टूबर को एपिक इवेंट्स के द्वारा प्री क्र्वाचौथ सेलिब्रेशन डांडिया मस्ती 2021 का भव्य आयोजन रॉयल कैफे हजरतगंज लखनऊ के सभागार में 12:00 अपराहन मुख्य अतिथि माहपौर संयुक्ता भाटिया एवं माध्यम समाजिक संस्था के सचिव हेमा खत्री के द्वारा कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया।
सर्वप्रथम कार्यक्रम का शुभारंभ एपिक क्वींस की महिलाओं ने गणेश जी की आरती करके किया व छोटी बच्चे पंखुड़ी जैन ने गणेश वंदना का शानदार नृत्य प्रस्तुत किया ।
खास विशेषता यह रही की कार्यक्रम पूरी तरह से महिला सशक्तिकरण पर समर्पित था महिलाओं की आयु अनुसार उन्हें 3 वर्गों में विभाजित कर के समान रूप से उन्हें मंच पर अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर दिया गया साथ ही तीनों वर्गों में से करवा क्वीन का चुनाव किया गया इस बार करवा प्रिंसेस ने भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।
अतिथि देवो भव के अंतर्गत समाज में अहम भूमिका निभाने वाली समाज सेविकाओं को लखनऊ की मेयर संयुक्ता भाटिया जी द्वारा सम्मानित भी किया जिसमें साध्वी त्रिपाठी उषा गोस्वामी पुष्पा मिश्रा, यश मिश्रा, आशा राय, मंजूलिका जैसे अन्य महिलाएं भी शामिल थी कार्यक्रम में भाग लेने वाली महिलाओं में अनुराधा, ज्योति तिवारी, मीनाक्षी अग्रवाल, उपासना, नंदिता सिंह, नीलू तिवारी, प्रीति वार्ष्णेय, खुशबू श्रीवास्तव, अंजलि द्विवेदी, पूनम सक्सेना, पूजा पूरी,स्वाति साहू, विधि पांडे, बुशरा कुरेशी रहे।
लखनऊ की प्रसिद्ध मॉडल प्रीति कुमार एवं उनका साथ दिया अनन्या फाउंडेशन की डायरेक्टर नीलू श्रीवास्तव ने जज का कार्यभार संभाला।
करवा क्वीन, करवा प्रिंसेज, डांडिया क्वीन,सिंगिंग क्वीन,डांसिंग क्वीन कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रही।
करवा क्वीन बनीं रश्मि सिंह,अर्चना
चौधरी फर्स्ट रनर अप नंदिता सिंह ,कुसुम
सेकेंड रनर ,निरुपमा ,दीपिका यादव, करवा प्रिंसेस, पूजा पुरी,प्रथम रनर अप अपराजिता
द्वितीय रनर, बुसरा कुरैशी, डांडिया क्वीन, स्वाति साही , सिंगिंग क्वीन, सबीहा, डांसिंग क्वीन, मीनाक्षी अग्रवाल, मिस अट्रैक्टिव विधि पांडेय रही।
यह कार्यक्रम माध्यम समाजिक संस्था के सचिव श्रीमती हेमा खत्री के द्वारा किया गया उन्होंने बताया कि समय-समय पर भारतीय संस्कृति से जुड़े परंपरागत त्योहारों का उत्सव महिलाओं के साथ मिलकर हर्षोल्लास से करती रहे हैं और आगे भी ऐसे कार्यक्रमों का संचालन करती रहेंगी।
