
सत्यबन्धु भारत
लखनऊ। डॉ दीपक कुमार श्रीवास्तव, प्राचार्य, कैरियर कान्वेंट गर्ल्स डिग्री कॉलेज लखनऊ को वर्ल्ड एनवायरमेंट समिट 2021 में एनवायरमेंट एण्ड सोशल डेवलपमेंट एसोसिएशन नई दिल्ली के पांचवें एनुअल इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस दिनांक 1-3 अक्टूबर 2021 को वर्चुअल माध्यम द्वारा एनवायरमेंटल एक्सीलेंस अवार्ड 2021 से सम्मानित किया गया। उक्त कार्यक्रम
में डॉ. जितेन्द्र सिंह, राज्य मंत्री (विज्ञान और प्रौद्ययोगिकी मंत्रालय), प्रो. नागेश्वर राव, कुलपति (इग्नू), डॉ. सुजीत कुमार बाजपेयी, सह सचिव (पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय), श्री यू.पी. सिंह, सचिव, (यूनियन मिनिस्ट्री ऑफ टेक्सटाइल), डॉ एस.के. गोयल, मुख्य वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष (सी.एस.आई.आर.-नीरी, नई दिल्ली जोन), एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति प्रतिभागी थे। यह सम्मान डॉ श्रीवास्तव द्वारा पर्यावरण के क्षेत्र में की गई विभिन्न उपलब्धियां एवं उनके द्वारा
लिखी गई पर्यावरण की पुस्तक तथा शिक्षा के क्षेत्र में विशिष्ट उपलब्धियों व उनके दो शोध जर्नल के लिए दिया गया। डॉ श्रीवास्तव को वर्ष 2019 में माननीय मुख्य मंत्री जी द्वारा शिक्षकश्री सम्मान से सम्मानित किया जा चुका है।
