सत्यबन्धु भारत
उन्नाव । हसनगंज नगर पंचायत मोहान स्थित भारतीय स्टेट बैंक द्वारा आज अपने ग्राहक अलियन की दुर्घटना मे हुई मौत के बाद बीस लाख का चेक पिता को देकर आंसू पोछे मालुम हो कि हसनगंज कोतवाली क्षेत्र के कस्बा मोहान निवासी अलियन 26 वर्ष की सड़क दुर्घटना मे 31 दिसम्बर 20 को मौत हो गई थी अलियन के परिवार मे उसकी माता व पिता का इकलौता वारिश था जबकि चार बहनो में बड़ी बहन निशी का विवाह हो चुका है और निदा,गजाला व ईला का अभी भी शाद
ी की जिम्मेदारी पिता के सर है और घर मे कमाने वाला इकलौता भाई मृतक के पिता हसनैन बृद्ध अवस्था में विकलांग है मृतक अलियन ने भारतीय स्टेट बैंक मे नवम्बर 2020 अपना दुर्घटना बीमा स्टेट बैंक में करा चुका था जिसकी मृतक अभी पहली एक हजार रुपये की किश्त ही जमा की थी जिसके बाद ही अलियन के परिजनों के सामने संकट का पहाड़ टूट पडा था
शुक्रवार को स्टेट बैंक द्वारा सडक दुर्घटना बीमा के अन्तर्गत बीस लाख रुपये की चेक परिजनो को भेंट की भारतीय स्टेट बैंक की मैनेजर अंशू सिंह ने बताया कि दुर्घटना बीमा रिस्कवर देने के लिए वार्षिक 500 सौ रुपये जमा करने पर दस लाख रुपये का दुर्घटना बीमा और एक हजार रुपये जमा करने पर बीस लाख रुपये का दुर्घटना बीमा देने की महत्वपूर्ण योजना चलाई जा रही है।
इस पर राजेश गुप्ता एरिया मैनेजर जनरल
इन्सोरेन्स भारतीय स्टेट बैक मे दुर्घटना बीमा के रिस्कवर कागजी कार्यवाही ब्रांच से ही पूरी की जाती है और बीमे की राशि परिजनो के मृतक आश्रित को दी जाती है।
मृतक मो0 अलियन के पिता हसनैन ने बताया कि घर से शादी मे शामिल होने निकले पुत्र की सड़क दुर्घटना मे मौत हो गई थी बैंक द्वारा बीस लाख का दुर्घटना बीमा दिया जा रहा है जिससे मेरी बिटिया के हाथ पीले हो जायेगे कह कर आंखें डबडबा गयी बैंक का आभार व्यक्त किया
इस मौके पर बैंक मैनेजर अंशु सिंह,अजित सिंह, कपिल कुमार एस0बी0आई0 जनरल इंसोरेन्श बी0डी0एम0 ,ईला सहित पूरा स्टाप मौजूद रहा।
