लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

20 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, 45 खाली पौवे, ढक्कन व क्यूआर कोड बरामद


सत्यबन्धु भारत सीवी आजाद

सांडी,हरदोई। जनपद में अपराध नियंत्रण अपराधियों की गिरफ्तारी है पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान ऑपरेशन शिकंजा के तहत आबकारी विभाग व सांडी पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति को रोका गया। जिसकी तलाशी लेने पर उसके पास फाइटर ब्रांड के खाली पौवे, क्यूआर कोड, रेपर व खाली ढक्कन बरामद हुए। पुलिस ने पूछताछ के बाद युवक को जेल भेज दिया।
अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) अनिल कुमार यादव ने बताया कि  आबकारी विभाग टीम व सांडी पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम सुंगवा पर चेकिंग लगाकर एक 20 हज़ार रुपए के इनामी बदमाश को डिस्कवर मोटरसाइकिल पर आ रहे एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार युवक ने अपना नाम राम लखन कुशवाहा पुत्र अजय पाल निवासी ग्राम सेवाराम पुरवा थाना अरवल जनपद हरदोई बताया।
जिसकी तलाशी लेने पर डिस्कवर मोटरसाइकिल पर प्लास्टिक की बोरी में 45 खाली पौवे फाइटर की 200ml देशी शराब, 72क्यूआर कोड व 104 ढक्कन व 65 रेपर समेत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।