लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

2 माह पूर्व दिए गए ज्ञापन पर कोई कार्यवाही न होने पर असंतोष:अनिल द्विवेदी



सत्यबन्धु भारत

पुरवा, उन्नाव। लेखपाल संघ की बैठक क्षेत्रीय अध्यक्ष अनिल द्विवेदी की अध्यक्षता में हुई संपन्न। 2 माह पूर्व दिए गए ज्ञापन पर कार्यवाही न होने पर संगठन में असंतोष। लेखपालों ने आंदोलन की दी चेतावनी।
 पुरवा तहसील सभागार में आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए लेखपाल संघ के क्षेत्रीय अध्यक्ष अनिल द्विवेदी ने कहा 2 माह पूर्व दिए गए ज्ञापन पर अभी तक कोई कार्यवाही न होने के कारण संगठन में असंतोष है। अगर शीघ्र ही कार्यवाही न की गई तो हम लोग आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। ज़िला कनिष्ठ उपाध्यक्ष प्रशांत अवस्थी ने अपने संबोधन में कहा की विभाग में लेखपालों की कमी है। तथा कार्य की अधिकता बनी हुई है जिससे लेखपाल दिन रात एक कर कार्यों को पूर्ण कर रहे हैं। जिससे लेखपालों का शोषण हो रहा है इसके खिलाफ शीघ्र ही संगठन कार्यवाही करेगा। इस बैठक में  मनीष यादव को पुरवा तहसील का निर्विरोध उप मंत्री चुना गया। इस मौके पर प्रमुख रूप से मर्दन सिंह, दिनेश पटेल, अखिलेश पटेल, आशु श्रीवास्तव, अनिल तिवारी, आशीष गुप्ता, जय शंकर, आकांक्षा एवं दिव्या सहित आदि आधा सैकड़ा लेखपाल मौजूद रहे।