
सत्यबन्धु भारत
बांगरमऊ उन्नाव। बांगरमऊ नगर के हरदोई बिल्हौर मार्ग पर कल्याणी नदी तट पर बाबा श्याम गिरी समाधि स्थल तथा पंडित विशंभर दयाल त्रिपाठी समाधि स्थल पर पंडित विशंभर दयाल त्रिपाठी का 122 वां शताब्दी समारोह मनाया गया जिसमें पंडित विशंभर दयाल त्रिपाठी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके जीवन के विषय में बताया गया। मंच संचालक आलोक ने आए हुए लोगों को बताया कि पंडित जी का जन्म यही बांगरमऊ
में हुआ जिनकी की प्रारंभिक शिक्षा बांगरमऊ में ही प्राइमरी स्कूल में हुई। बाद में सीतापुर उसके बाद काशी में आगे की शिक्षा हुई। इन्होंने वकालत की डिग्री हासिल की परंतु वकालत ना करके आजादी की लड़ाई में नेताजी सुभाष चंद्र बोस के साथ भागीदारी की। पंडित जी के पुण्यतिथि पर आए हुए लोगों द्वारा पंडित जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इस कार्यक्रम में कार्यक्रम संरक्षक अभय त्रिपाठी अध्यक्ष अनिल कुमार राम कुमार विश्वकर्मा रामलाल राजपूत रमेश
गुप्ता रामकिशन कुशवाहा विष्णु राजपूत गोविंद कुशवाहा जगदीश कुशवाहा सूबेदार तथा विद्यालय के बच्चे उपस्थित रहे।
