लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

कैम्प लगाकर 122 लोगो को लगाई गई वैक्सीन



सत्यबन्धु भारत । अरविंद शुक्ला 

हसनगंज उन्नाव क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खानपुर सुरौली मे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ नितिन श्रीवास्तव की अध्यक्षता मे कोविड-19 वैक्सिन के महिलाओं और पुरुषों को टीका लगाए गए साथ ही होम्योपैथी और आयुर्वेद चिकित्सा का भी कैम्प लगाकर मरीजो को दवाइयो का वितरण किया गया।जिसमे होम्योपैथी डॉ अरविंद कुमार गौतम और आयुर्वेदिक डॉ अरुण कुमार व स्टाप नर्स डॉ अल्पना अस्थाना जिनकी देख रेख मे आए हुए मरीजो को दवाइयां दी गई। टीका एएनएम आशा रानी के द्वारा लगाए गए। 
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ नितिन श्रीवास्तव ने बताया कि कुल 122 लोगो ने रजिस्ट्रेशन कराया था जिसमे 70 लोगो को वैक्सीन लगाई गई और 36 होम्योपैथिक व आयुर्वेदिक मे 32 लोगों को तथा अन्य अलग अलग बीमारियो से सम्बंधित लोगो को देखकर दवाइयां दी गई।
इस मौकेपर डॉ आर के गुप्ता, फार्मासिस्ट राधेलाल, राम बहादुर,महेश कुमार पाल, कमलेश कुमार त्रिपाठी साथ ही बाल विकास एवं पोषाहार विभाग कैम्प मे उपस्थित रहा।