लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

प्रधानमंत्री आवास के 101 लाभार्थियों को सौंपी चाभी गई

      

            

सत्यबन्धु भारत

पुरवा उन्नाव।, प्रधानमंत्री शहरी आवास व पी एम स्वानिधि योजना के तहत 101 लाभार्थियों को ईओ व नगर अध्यक्षा  उनके आवासों की चाभियां सौपा।
नगर पंचायत में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आज नगर पंचायत अध्यक्षा रेनू गुप्ता व ईओ केएन पाठक ने संजय अवस्थी, देवेंद्र कुमार, प्रेमकुमार, कमलेश कुमार व बंगाली सहित कुल 101 लाभार्थियों को आवासों की चाभियाँ सौंपी ।वहीं नपं अध्यक्षा ने अपने सम्बोधन में कहा कि भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही महत्वपूर्ण योजना के तहत अब तक कस्बे में हजारों लोगों को आवास योजना से लाभवान्वित हुऐ हैं।उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने कभी भी जाति-पाति का भेदभाव नही करती है।यही ऐसी पार्टी है जो सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास के साथ आगे बढ़ रही है।     
 मौके पर लिपिक पंकज कुमार व राजकुमार सहित , छोटेलाल, शमीमअली, अंकित बजाज व हरिश्चन्द्र आदि सभासद सहित तमाम गणमान्य लोग मौजूद थे।