सत्यबन्धु भारत
बांगरमऊ उन्नाव। नगर के मोहल्ला सराय निवासी कक्षा 10 का छात्र रहस्यमय ढंग से लापता हो गया । काफी खोजबीन करने के बाद छात्र के पिता ने कोतवाली में तहरीर देकर पुत्र की गुमशुदगी दर्ज करने की मांग उठाई है। मोहल्ला सराय निवासी राजकुमार पुत्र बेचेलाल ने कोतवाली में तहरीर देकर कहा है कि रोज की तरह गत मंगलवार को उसका 16 वर्षीय पुत्र वंश विश्वकर्मा उर्फ लव कुश घर से विद्यालय जाने के लिए निकला था ।
लेकिन निर्धारित समय पर वह घर नहीं लौटा । देर शाम तक इंतजार करने के बाद परिजनों ने सभी संभावित ठिकानों पर लव कुश को खोजा । लेकिन कहीं भी उसका सुराग नहीं लग सका ।
