लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

जावेद अख्तर ने कहा,1 अरब डॉलर की कोकीन की बरामदगी पर कोई चर्चा नहीं, 1.30 लाख कीमत की चरस पर देश भर में बवाल


सत्यबन्धु भारत

मुंबई के क्रूज ड्रग्स मामले में आर्यन खान मुंबई की आर्थर रोड जेल में बंद है. आर्यन खान बॉलीवुड सुपर स्टार शाहरुख खान का बेटा है. आर्यन खान के बचाव और समर्थन में बॉलीवुड की बड़ी-बड़ी हस्तियां उतर आयी हैं. बालीवुड के लोग आर्यन खान के पक्ष में बयान दे रहे हैं. इस बीच जाने-माने गीतकार और संवाद लेखक जावेद अख्तर, शाहरुख और आर्यन खान के समर्थन में आगे आए हैं. उन्होंने शाहरुख खान और आर्यन खान का नाम लिए बगैर जांच के नाम पर बॉलीवुड और इंडस्ट्री के बड़े-बड़े सेलिब्रिटीज को निशाना बनाने की बात कही है.