
सत्यबन्धु भारत
हरदोई। मानसिक रोग विभाग के निरीक्षण एवं मूल्याकंन अधिकारी विकास गुप्ता ने अवगत कराया है कि सरकार के निर्देश से 04 अक्टूबर से 10 अक्टूबर तक मानसिक रोग साप्ताह का आयोजन किया जा रहा है जिसमें नगर
एवं ग्रामीण क्षेत्र की नामित पार्टी द्वारा मानसिक रूप से पीड़ित लोगों की देखभाल आदि के लिए उनके पारिवारिक लोगों को जागरूक किया जा रहा है।
उन्होने जनपदवासियों से कहा है कि मानसिक रोग जागरूकता कार्यक्रम के तहत 09 अक्टूबर 2021 को प्रातः 10 बजे से जिला चिकित्सालय, हरदोई में एक विशाल मानसिक रोग जागरूकता शिविर का आयोजन किया जायेगा। और शिविर में मानसिक रोग से पीड़ित लोगों की जांच करने के साथ दवायें उपलब्ध कराई जायेगी।
तथा उनके परिवार के लोगों को उनकी देखभाल के प्रति जागरूक भी किया जायेगा।
