लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

एसपी हरदोई की बड़ी कार्यवाही,05 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर



सत्यबन्धु भारत

अतरौली,हरदोई। पुलिस अधीक्षक हरदोई द्वारा एक उपनिरीक्षक सहित 04 पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर करने से हड़कंप मच गया।
माना जा रहा है कि पुलिस अधीक्षक ने पुलिसकर्मियों की कार्यशैली में आम जनता में खराब छबि व दुर्व्यवहार करने के कारण यह बड़ी कार्यवाही की गई। अतरौली थाने में तैनात एक उपनिरीक्षक समेत 02 मुख्य आरक्षी व 02 आरक्षियों को लाइन हाजिर किया गया।
एसपी हरदोई ने उ0नि0 प्रवीण कुमार, मुख्य आरक्षी अरुण कुमार सरोज, राम रतन कश्यप, आरक्षी योगेंद्र कुमार, शशि कपूर को पुलिस लाइन रवाना किया।
एसपी हरदोई अजय कुमार ने लाइन हाजिर सभी पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से रवाना होने के निर्देश दिए। बहीं माना जा रहा है कि आमजनमानस के प्रति लाइन हाजिर इन पुलिसकर्मियों का व्यवहार बेहतर नही था।