आखिर कब जागेगा प्रशासन?कहीं हादसे का इंतजार तो नही कर रहे अधिकारी
सत्यबन्धु भारत। सन्दीप कुमार
टोडरपुर,हरदोई। शासन भले ही विद्यालय के सुंदरीकरण व कायाकल्प का दावा करे, लेकिन जनपद हरदोई के टोडरपुर ब्लॉक के धनवार गांव में स्थित जु0 हा0 स्कूल का जर्जर स्कूल भवन शासन की नाकामी का जीता-जागता उदाहरण है। अध्यापक व बच्चों के अनुसार बरसात में छत में पड़ी दरारों से पानी टपकता रहता है। जो स्कूल में पढ़ाने वाले शिक्षकों व अध्यनरत छात्रों के लिए गंभीर खतरा बना हुआ हैं। यह भवन किसी भी दिन बड़े हादसे की वजह बन सकता है। धनवार का जु0 हा0
स्कूल कक्षा आठवीं तक है। स्कूल की बिल्डिंग की पिछली साइड की दीवार व छत पर दरार आ गई हैं, शिक्षकों ने उच्च अधिकारियों से कई बार जर्जर भवन को गिराकर नए भवन बनवाने की मांग की। लेकिन शासन स्तर से कोई कार्रवाई नहीं हुई। बहीं बच्चों ने बताया कि छत का प्लास्टर कभी भी छूट जाता है,
हमेशा डर बना रहता है फिर भी स्कूल में डर-डर कर पढ़ने आते हैं। इससे कभी भी हादसा हो सकता है।
