लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

अनुसूचित/जनजाति के व्यक्तियों का उत्पीड़न करने वालों पर कठोर कार्यवाही की जायेगी-डा0 हरित

दोषी पर कार्यवाही के साथ पीड़ित व्यक्ति को अल्प अवधि में आर्थिक मदद प्रदान की जाती है- अध्यक्ष



सत्यबन्धु भारत

हरदोई। जनपद भ्रमण के दौरान उ0प्र0 अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष डा0 रामबाबू हरित ने स्थानीय पी0डब्लू0 गेस्ट हाउस में अनुसूचित के पीड़ित ग्रामीणों की समस्याओं को सुना तथा प्राप्त शिकायतों का निस्तारण तत्काल करने के निर्देश संबंधित विभाग के अधिकारियों को दिये। इस अवसर पर अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश कि किसी भी जनपद में अनुसूचित जाति एवं जनजाति के पीड़ित के व्यक्तियों द्वारा प्राप्त शिकायतों एवं समस्याओं का समाधान आयोग द्वारा नियमानुसार जांच कराकर दोषी लोगों पर कार्यवाही करने के साथ पीड़ित व्यक्ति को सरकार द्वारा निर्धारित आर्थिक सहायकता भी प्रदान की जाती है। उन्होने कहा अनुसूचित एवं जनजाति के व्यक्तियों का उत्पीड़न करने वालों के खिलाफ कठोर कार्यवाही की जायेगी और अल्प अवधि में आयोग द्वारा आर्थिक मदद प्रदान की जायेगी। इस अवसर पर ज्वांइट मजिस्टेट दीक्षा जैन, जिला सूचना अधिकारी संतोष कुमार, सी0ओ0 सिटी विकास जायसवाल आदि उपस्थित रहे।