
सत्यबन्धु भारत
2021 टी20 विश्व कप के बाद टी20 इंटरनेशनल में टीम इंडिया की कप्तानी छोड़ने का एलान करने वाले विराट कोहली ने आज एक और बड़ा फैसला लिया है. कोहली ने एलान कर दिया है कि वह यूएई में खेले जा रहे आईपीएल 2021 के दूसरे हाफ के बाद रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की कप्तानी छोड़ देंगे.
Virat Kohli to step down from RCB captaincy after #IPL2021
— Royal Challengers Bangalore (@RCBTweets) September 19, 2021
“This will be my last IPL as captain of RCB. I’ll continue to be an RCB player till I play my last IPL game. I thank all the RCB fans for believing in me and supporting me.”: Virat Kohli#PlayBold #WeAreChallengers pic.twitter.com/QSIdCT8QQM
कोहली का बतौर कप्तान आरसीबी के लिए बेहद खराब रिकॉर्ड रहा है. वह 2013 से कप्तानी कर रहे हैं पर अभी तक एक बार भी टीम को खिताब जीताने में सफल नहीं हुए हैं. 2016 के बाद आरसीबी की टीम ने पिछले साल प्लेऑफ में क्वालीफाई किया था. 2017 और 2019 में वह अंक तालिका में सबसे नीचे रहे थे जबकि2018 में टीम छठे स्थान पर रही थी. कोहली के लिए 2016 का सीजन शानदार रहा था, उन्होंने उस दौरान 973 रन बनाए थे. उसके बाद सिर्फ 2018 में ही कोहली 500 रन के पार पहुंच सके थे. आईपीएल 2021 के सीजन में सात मैच में उनका 33 का औसत रहा है जिसमें सिर्फ एक अर्धशतक शामिल है.
