
सत्यबन्धु भारत
देश के हर युवा के दिल मे अफसर बन अपनी देश की सेवा करने की तमन्ना होती है। इसी चाहत को दिल मे लिए हुए हर वर्ष UPSC की परीक्षा में लाखों कैंडिडेट बैठते है लेकिन कुछ गिने चुने युवा ही इसमे सफलता प्राप्त करते है। आज हमारी कहानी एक ऐसे IAS ऑफिसर के बारे में है, जो कुछ ऐसे ही सपना संजोए हुए UPSC के एग्जाम में बैठी और UPSC की परीक्षा में पहली बार में अपनी रैंक से खुश न होकर दोबारा तैयारी करके एग्जाम दिया और अपनी मेहनत के बदौलत दूसरी बार मे 40वीं रैंक प्राप्त किया और UPSC की तैयारी करने वाले स्टूडेंट्स को टिप्स भी दिया।
हम बात कर रहे है, मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) की रहने वाली गरिमा अग्रवाल (IAS Garima Agrawal) की, जिन्होंने पहली UPSC की परीक्षा वर्ष 2017 में दी थी। जिसमे उन्होने 241वां रैंक प्राप्त किया था। रैंक के मुताबिक उन्हें IPS का पद मिला। लेकिन उनका सपना एक IAS अधिकारी बनने का था इसलिए उन्होंने जॉब करने के दौरान ही फिर से UPSC की तैयारी शुरू कर दी और वर्ष 2018 में फिर UPSC के एग्जाम में बैठी और इसमे उन्होंने 40वें रैंक के साथ सफलता प्राप्त किया और एक IAS अफसर बन अपने सपने को साकार किया। ―Success Story Of IAS Garima Agrawal.
आइए जानते है, इनके (IAS Garima Agrawal) द्वारा बताए गए कुछ महत्वपूर्ण टिप्स -:
UPSC के तैयारी के दौरान ज्यादा किताबो के चक्कर मे न पड़े
जब आप UPSC की तैयारी करते है तो लोग आपको कई तरह के किताबों के बारे में बताते है और उन किताबों से तैयारी करने की सलाह भी देते है। यही कारण है कि हम अलग-अलग प्रकाशन के किताबो के चलते अपनी तैयारी पर ज्यादा ध्यान नही दे पाते है। इसलिए हम कम से कम किताबों पर ध्यान दे और अपनी तैयारी जबरदस्त रखें। ―Success Story Of IAS Garima Agrawal.
बहुत जरूरी है, ग्रुप डिस्क्शन
तैयारी करते समय दोस्तों के साथ ज्यादा से ज्यादा ग्रुपडिस्क्शन करें।
उन्होंने आगे बताया कि, “मैं भी अपने एक दोस्त के साथ रोजाना ग्रुप डिस्क्शन करती थी और हम दोनों एक सवाल पर एक साथ आंसर लिखते थे और सेल्फ स्टडी भी किया करते थे।”
सोशल मीडिया से बना लें दूरी
उन्होंने बताया कि, “सबसे ज्यादा आजकल इंसान सोशल मीडिया से डिस्टर्ब हो रहा है इसलिए UPSC की तैयारी के दौरान सोशल मीडिया से दूरी बना ले। मै खुद UPSC के तैयारी के दौरान सोशल प्लेटफॉर्म से दूर रही।”
मोटिवेशनल इंसान के साथ रहें।
एक न्यूज चैनल से बातचीत के दौरान, उन्होंने बताया कि, हमे ऐसे इंसान के साथ रहना चाहिए जो आपको हमेशा मोटिवेट करते रहे और जब आप किसी काम के प्रति हार मान रहे हो तो वह आपको हौसला दें। उन्होंने बताया कि, जब हनुमान को पर्वत उठाना तो जामवंत ने उन्हें उनकी शक्ति याद दिलाई थी, ठीक वैसे ही हमे भी कुछ ऐसे ही दोस्त बनाना चाहिए जो आपको मोटिवेट करते रहे। ―Success Story Of IAS Garima Agrawal.
नेगेटिव सोच के लोगों से दूरी बना कर रखें
इन्होंने बताया कि, नेगेटिव सोच के लोगों से दूरी बना कर रखें। जो आपको बोलते है कि, और कब तक तैयारी करोगे? नौकरी कब करोगे? अब तो जॉब करनी चाहिए?
