लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

Teachers Day पर उपनिधि लोकार्पण एवं शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन



लखनऊ। शिक्षक समाज का निर्माता होताहै। एक सामाजिक साहित्यिक संस्था द्वारा शिक्षकों का सम्मान स्वागत योग्य है। उपनिधि पत्रिका के विशेषांक लोकार्पण के अवसर पर राष्ट्र निर्माता शिक्षक सम्मान सर्वथा अनुकरणीय है।" उपरोक्त उद्गार ज्ञान गरिमा सेवा न्यास के अन्तर्गत द्वैमासिक पत्रिका उपनिधि के तत्वावधान में अमृत लाल नागर कथा विशेषांक का लोकार्पण एवं शिक्षक सम्मान समारोह सीएमएस (विशालखण्ड) सभागार गोमती नगर में मुख्य अतिथि कौशलेन्द्र कुमार सिन्हा चीफ पोस्टमास्टर जनरल उ०प्र० परिमण्डल द्वारा व्यक्त किये गये। 



समारोह की अध्यक्षता वरिष्ठ कवि एवं गायक देवकी नन्दन 'शान्त' जी ने की। विशिष्ट अतिथि कृष्ण दत्त सिंह स्वयं एक समर्पित शिक्षक एवं एसकेडी ग्रुप के संस्थापक भी हैं ने सुबोध कुमार दुबे की'मुसाफिर' का विमोचन किया। समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत शिक्षक विभूतियों का उपनिधि शिक्षक सम्मान-२०२१ से अलंकरण किया गया । 




सम्मानित विभूतियों में सी एम एस विद्यालय समूह के संस्थापक डा" जगदीश गाँधी, एसके डी ग्रुप के संस्थापक  कृष्ण दत्त सिंह, उस्ताद युगान्तर सिन्दूर, एनआरटी कोचिंग के निदेशक अखिलेश्वर नाथ पाण्डेय, सरस्वती शिशु मन्दिर के प्राचार्य श्री नीरजशुक्ल, कस्तूरबा गाँधी आवासीय बालिका विद्यालय की शिक्षिका प्रियंका द्विवेदी तथा एकल विद्यालय की शिक्षिका बृजलेश कुमारी का प्रतीक चिह्न अंगवस्त्र तथा माल्यार्पण से अभिनन्दन किया गया। समारोह में डॉ० रिचा चतुर्वेदी, निधि श्रीवास्तव ने लोकार्पित संग्रह की गज़लों का गायन प्रस्तुत किया। संगीत संयोजन / निर्देशन स्वयं कृतिकार सुबोध दुबे ने तथा तबले पर संगति सोहम् मिश्र ने की। वरिष्ठ साहित्यकार राजेन्द्र वर्मा तथा कैलाश निगम ने क्रमशः पत्रिका पर व मुसाफिर पर चर्चा प्रस्तुत की।