लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

T20 World Cup India Team : MS Dhoni विश्वकप में टीम इंडिया के होंगे मेंटोर, फैंस हुए भावुक



सत्यबन्धु भारत।

T20 World Cup India Team : टी20 वर्ल्ड कप 2021 के लिए टीम इंडिया का ऐलान हो गया है। क्रिकेट प्रेमियों को एक बड़ी खुशखबरी भी आई है। टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज कप्तान महेंद्र सिंह धोनी टीम इंडिया के मेंटोर होंगे। टीम के मुख्य कोच रवि शास्त्री की मदद के लिए धोनी को मार्गदर्शक के रूप में UAE भेजा जाएगा। 19 अक्टूबर से शुरू होने वाले विश्वकप के लिए टीम इंडिया का ऐलान 8 सितंबर को रात 9 बजे किया गया है। टी20 वर्ल्ड कप के लिए बीसीसीआई 15 सदस्यीय भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है। इस टीम के कप्तान विराट कोहली होंगे।

विराट कोहली पहली बार टी20 विश्व कप में टीम इंडिया के कप्तान होंगे। इससे पहले 2007 से लेकर 2016 तक हुए कुल 6 आइसीसी टी20 वर्ल्ड कप धोनी टीम इंडिया के कप्तान थे। ऐसे में सबकी नजरें कोहली पर होने वाली है। पहली बार इस मेगा इवेंट में अपनी करामात बतौर कप्तान दिखाने का मौका होगा। कोरोना महामारी के देखते हुए चयनकर्ताओं ने 15 सदस्यीय मुख्य टीम के साथ 3खिलाड़ियों को रिजर्व के तौर पर रखा है। रिजर्व खिलाड़ीयों में श्रेयस अय्यरदीपक चाहर और शार्दुल ठाकुर का नाम शामिल है। 

टीम इंडिया के धोनी होंगे मेंटोर

जैसे ही टीम इंडिया का ऐलान किया गया, Twitter पर #T20WorldCup#MSDhoni#TeamIndia ट्रेंड होने लग है। टीम में चुने गए खिलाड़ियों से ज्यादा क्रिकेट प्रेमियों के बीच MSDhoni चर्चा का विषय बना हुआ है। पूर्व कप्तान धोनी को टीम इंडिया का मेंटोर बनाया गया है। धोनी मैदान के बाहर से टीम इंडिया की मदद करते हुए नजर आएंगे। ये खबर सामने आते ही सोशल मीडिया पर धोनी के फैंस काफी खुश हो गए हैं। देखिए सोशल मीडिया पर कैसा आ रहा है Reaction…