लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

T20 World Cup 2021 India Team : टी20 वर्ल्ड कप टीम का हुआ ऐलान, जानें किन खिलाड़ियों को टीम मे मिली जगह





सत्यबन्धु भारत

T20 World Cup 2021 India Squad: टी20 वर्ल्ड कप 2021 के लिए टीम इंडिया का ऐलान हो गया है। 8 सितंबर को रात 9 बजे टीम का ऐलान किया गया है। मुख्य चयनकर्ता चेतन शर्मा की अगुआई समिति मुंबई में हुई बैठक टीम का ऐलान किया गया है।  इस बैठक में बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली और सचिव जय शाह भी हिस्सा थे। आपको बता दें कि टी20 विश्व कप में भाग वाली सभी टीमों को 10 सितंबर तक अपनी टीम का ऐलान करना है। टी20 वर्ल्ड कप के लिए बीसीसीआई 15 सदस्यीय भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है। इस टीम के कप्तान विराट कोहली होंगे।

विराट कोहली पहली बार टी20 विश्व कप में टीम इंडिया के कप्तान होंगे। इससे पहले 2007 से लेकर 2016 तक हुए कुल आइसीसी टी20 वर्ल्ड कप धोनी टीम इंडिया के कप्तान थे। ऐसे में सबकी नजरें कोहली पर होने वाली है। पहली बार इस मेगा इवेंट में अपनी करामात बतौर कप्तान दिखाने का मौका होगा। कोरोना महामारी के देखते हुए चयनकर्ताओं ने 15 सदस्यीय मुख्य टीम के साथ 3खिलाड़ियों को रिजर्व के तौर पर रखा है। रिजर्व खिलाड़ीयों में श्रेयस अय्यरदीपक चाहर और शार्दुल ठाकुर का नाम शामिल है। 

T20 World Cup 2021 India Full Squad List


  1. Virat Kohli (Capt)
  2. Rohit Sharma (vc)
  3. KL Rahul
  4. Suryakumar Yadav
  5. Rishabh Pant (wk)
  6. Ishan Kishan (wk)
  7. Hardik Pandya
  8. Ravindra Jadeja
  9. Rahul Chahar
  10. Ravichandran Ashwin
  11. Axar Patel
  12. Varun Chakravarthy
  13. Jasprit Bumrah
  14. Bhuvneshwar Kumar
  15. Mohd Shami

Standby players


  1.  Shreyas Iyer
  2.  Shardul Thakur
  3.  Deepak Chahar

टीम इंडिया के धोनी होंगे मेंटोर


क्रिकेट प्रेमियों को एक बड़ी खुशखबरी भी आई है। टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज कप्तान महेंद्र सिंह धोनी टीम इंडिया के मेंटोर होंगे। टीम के मुख्य कोच रवि शास्त्री की मदद के लिए धोनी को मार्गदर्शक के रूप में UAE भेजा जाएगा।

24 अक्टूबर को भारत-पाकिस्तान के बीच टक्कर (india vs england t20 match date) 


बता दें कि 17 अक्टूबर से 14 नवंबर तक UAE और Oman में होने वाले T20 वर्ल्ड कप के लिए शेड्यूलजारी कर दिया गया है। भारत का पहला मुकाबला पाकिस्तान के खिलाफ 24 अक्टूबर को होना है। हालांकिमुख्या राउंड का पहला मैच 23 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच होगा।  आइसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2021 का फाइनल मैच 14 नवंबर को खेला जाएगा। 

 

टी20 वर्ल्ड कप में भारत का शेड्यूल (t20 world cup 2021 india schedule)


  • 24 अक्टूबर को पाकिस्तान के खिलाफ दुबई में
  • 31 अक्टूबर को न्यूजीलैंड के खिलाफ दुबई में
  • नवंबर को अफगानिस्तान के खिलाफ अबू धाबी में
  • नवंबर को क्वालीफायर बीके खिलाफ दुबई में
  • नवंबर को क्वालीफायर एके खिलाफ दुबई में