
सत्यबन्धु भारत
भारतीय सलामी बल्लेबाज शिखर धवन और उनकी पत्नी आयशा मुखर्जी का तलाक हो गया है। आयशा मुखर्जी ने इसकी जानकारी अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर दी। उनकी शादी 2012 में हुई थी। आयशा मुखर्जी की यह दूसरी शादी थी। बता दें कि अभी तक शिखर धवन के तरफ से इसकी कोई जानकारी नहीं दी गई है।
बता दें कि, शिखर धवन की पत्नी आयशा पहले से शादीशुदा थी। पहले पति से तलाक के बाद उनकी शादी शिखर धवन से हुई थी। धवन और आयशा एक म्यूचुअल फ्रेंड के माध्यम से एक दूसरे से मिले थे। जिसके बाद सोशल मीडिया के माध्यम से लंबे समय तक एक दूसरे से जुड़े रहे। आयशा शिखर धवन 10 साल बड़ी है। दोनों का एक बेटा भी है जिसका नाम जोरावर है।
आयशा मुखर्जी ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट लिखा। उन्होंने लिखा है, जब मैंने पहली बार तलाक लिया था, तलाक एक गंदे शब्द जैसा था। ऐसा लगा जैसे मैंने सभी को नीचा दिखाया। अपने माता पिता को निराश कर रही हूं। मुझे लगा कि मैं अपने बच्चों को निराश कर रही हूं, यहां तक कि भगवान को भी निराश कर रही हूं। कल्पना कीजिए कि मुझे दूसरी बार इससे गुजरना होगा।
