लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

Lucknow News: सपा सांसद शफीकुर्रहमान पर BJP का निशाना, कहा-अखिलेश यादव के एजेंडे को पूरा कर रहे उनके नेता



सत्यबन्धु भारत

Lucknow News: उत्तर प्रदेश के संभल से समाजवादी पार्टी के सांसद शफीकुर्रहमान बर्क के बयान पर भारतीय जनता पार्टी ने अखिलेश यादव को घेरा है। यूपी बीजेपी के प्रवक्ता अशोक पाण्डेय ने कहा कि सपा के नेता अखिलेश यादव के इशारे पर ही देश विरोधी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ विवादित बयान देते हैं।

बीजेपी प्रवक्ता ने कहा कि संभल के सांसद राजद्रोही भाषा बोलते हैं यह दुर्भाग्यपूर्ण है, उन्होंने पूर्व सीएम अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि जब वह यूपी के मुख्यमंत्री थे तो उन्होंने एक आतंकी पर से केस वापस लिया था। उनके सांसद भी अब इसी एजेंडा को पूरा करने में लगे हैं। अशोक पांडे ने कहा कि इन लोगों को भारत के कानून से कोई मतलब नहीं है।

सपा सांसद ने क्या कहा था?

बता दें सपा सांसद शफीकुर्रहमान बर्क ने तालिबान के मामले पर अपने ऊपर देशद्रोह का केस दर्ज किए जाने को लेकर सरकार पर निशाना साधा था। बर्क ने कहा था कि उनके खिलाफ देशद्रोह का केस दर्ज कर दिया गया जो उन पर लागू नहीं होता। अब सरकार के प्रतिनिधि तालिबान से खुद वार्ता कर रहे हैं तो सरकार को अपने प्रतिनिधियों के खिलाफ भी देशद्रोह का मुकदमा दर्ज कराना चाहिए।

बता दें इससे पहले सपा सांसद डा. शफीकुर्रहमान बर्क अफगानिस्तान पर तालिबान के समर्थन में बोले थे। उन्होंने तालिबानियों को भारत देश के स्वतंत्रता सेनानियों और देश के स्वतंत्रता आंदोलन से जोड़ा था।तालिबान का समर्थन करने पर सपा सांसद डा. शफीकुर्रहमान बर्क के खिलाफ विभिन्न धाराओं में सम्भल कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराय गया था।