लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

JEE Mains Result 2021: जी मेन्स परीक्षा परिणाम घोषित, 44 उम्मीदवारों ने हासिल किया 100 पर्सेंटाइल, 18 को मिला फर्स्ट रैंक



सत्यबन्धु भारत

जी मेन्स परीक्षा 2021 के परिणाम (JEE Main Results) की घोषणा कर दी गई है। शिक्षा मंत्रालय केे अनुसार परीक्षा देने वाले 44 उम्मीदवारों ने 100 पर्सेंटाइल हासिल किया है वहीं 18 उम्मीदवारों को फर्स्ट रैंक मिला है। रिजल्ट को नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की आधिकारिक वेबसाइट  jeemain.nta.nic.in और ntaresults.nic.in पर देखा जा सकता है।   

आंसर की भी जारी 

चौथे चरण की परीक्षा की फाइनल 'आंसर की' 8 सितंबर को ही जारी कर दी गई थी।  रिजल्ट चेक करने के लिए jeemain.nta.nic.in से उम्मीदवारों को अपने एप्लीकेशन नंबर और जन्म-तिथि के विवरणों को भरना होगा। कर अपना परिणाम देख पाएंगे। इसके साथ ही, उम्मीदवार परीक्षा में प्रदर्शन के आधार पर अपना स्कोर, आल इंडिया रैंक और कैटेगरी रैंक भी जान सकेंगे।

IIT खड़गपुर आयोजित करेगी JEE एडवांस परीक्षा

इस बार JEE एडवांस की परीक्षा IIT खड़गपुर आयोजित करेगी। JEE Mains में उत्तीर्ण छात्र JEE एडवांस परीक्षा के लिए आधिकारिक साइट jeeadv.ac.in के जरिए रजिस्ट्रेशन के लिए आवेदन कर सकते हैं। जेईई एडवांस परीक्षा के लिए आनलाइन आवेदन करने वाले जनरल कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए रजिस्ट्रेशन शुल्क 2800 रुपये निर्धारित की गई है। वहीं महिला उम्मीदवारों और अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/पीडब्ल्यूडी श्रेणी के उम्मीदवारों को 1400 रुपये देना होगा। वहीं इस परीक्षा से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट को देखा जा सकता है।