
सत्यबन्धु भारत।सीवी आज़ाद
हरदोई। जिला आबकारी अधिकारी रविशंकर द्वारा अवैध शराब माफियाओं के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन धरपकड़ की कार्यवाही का पहिया थमने का नाम नही ले रहा है, कार्यवाही के साथ ही ग्राम प्रधानों व जागरूक नागरिकों के साथ बैठक कर अवैध कच्ची शराब से होने वाली हानियों के बारे में विस्तार से बताते हुए जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है, जागरूकता
अभियान के साथ ही अवैध शराब से सम्बंधित किसी भी सूचना को तत्काल क्षेत्रीय आबकारी निरीक्षक को देने के लिए भी निर्देशित किया जा रहा है, इतना ही नही अवैध कच्ची शराब पर लगातार औचक दबिश के साथ ही शराब तश्करी रोकने के लिए रात्रिकालीन रोड चेकिंग भी की जा रही है इसी अभियान ऑपरेशन धरपकड़ के तहत आज आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-1 राम अवध सरोज, आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-4 अमित कुमार व आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-5 जितेंद्र प्रताप सिंह द्वारा आबकारी व पुलिस टीम के साथ थाना माधौगंज के ग्राम कंजर पुरवा, दौलतयारपुर, हरिहरपुर व मुरौली मे दबिश की कार्रवाई की गई, जिसमें लगभग 30 लीटर अवैध कच्ची शराब व लगभग
250 किलोग्राम लहन बरामद हुई शराब को कब्जे में लेते हुए लहन को मौके पर ही नष्ट करा दिया गया, सम्बंधित धाराओं में एक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई। जिसके बाद आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-1 राम अवध सरोज, आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-4 अमित कुमार व आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-5 जितेंद्र प्रताप सिंह द्वारा हरदोई में इंडस्ट्रियल एरिया में बंद पड़ी फैक्ट्रियों की चेकिंग की गई जहाँ पर कोई गड़बड़ी नही या किसी प्रकार की अवैध मदिरा नही पाई गई।
जिला आबकारी अधिकारी रविशंकर द्वारा बताया गया कि ऑपरेशन धरपकड़ लगातार यू ही जारी रहेगा व इसी क्रम में आज हरदोई-शाहजहांपुर मार्ग पर अवैध शराब के परिवहन के दृष्टिगत गाड़ियों एवं ढाबों की चेकिंग की जा रही है।
