
सत्यबन्धु भारत
हरदोई। कोतवाली देहात में बीती रात छोटे भाई ने बड़े भाई की धारदार हथियार से गला रेत कर निर्मम हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया।दरअसल मृतक एक हिस्ट्रीशीटर अपराधी था और हत्या के आरोप में जेल से 07 साल बाद वापस लौटा था।
इस दौरान मृतक की पत्नी उसके छोटे भाई के साथ रहने लगी। मृतक पत्नी वापस करने की बात कहता था। दोनों के बीच इसी बात को लेकर विवाद होता था। इसी विवाद के चलते छोटे भाई ने बड़े भाई की हत्या कर दी। मामले की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने मृतक के
शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने हत्यारोपी भाई के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश में जुटी है।
कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के कौंढा गांव की है। दरअसल बीती रात मुन्ना (50) की हत्या उसके छोटे भाई प्रेम ने धारदार हथियार से गला रेत कर कर दी।बताया जा रहा है कि मुन्ना कोतवाली देहात थाना क्षेत्र का हिस्ट्रीशीटर अपराधी था।वह हत्या
के एक मामले में जेल गया था और 2 साल पूर्व 7 साल की सजा काटकर वापस लौटा था। इस दौरान मुन्ना की पत्नी आशा प्रेम के साथ रहने लगी थी।मुन्ना का एक बच्चा था जबकि प्रेम के इस दौरान 5 बच्चे पैदा हुए।मुन्ना प्रेम से अपनी पत्नी आशा को वापस करने की मांग करता था।
इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद भी होता था।बीती रात मुन्ना घर में सो रहा था,तभी प्रेम ने धारदार हथियार से हमला कर उसकी निर्मम हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया।मामले की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस
ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया।पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही मृतक के भाई रामचंद्र की तहरीर पर हत्यारोपी प्रेम के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
