लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

बाइक सवार युवक की बस से टक्कर, इलाज के दौरान मौत



सत्यबन्धु भारत

उन्नाव। पुरवा कोतवाली अंतर्गत बिछिया पावर हॉउस के निकट बुधवार शाम बाइक सवार बस मे टकरा गया था | जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया था | हादसा इतना भयंकर था कि युवक का पैर कट कर दूर जा गिरा था | जिसे देखकर पुलिस के भी पसीने छूट गए थे | किसी तारह पुलिस ने घायल सोनू 22 पुत्र रामसिंह निवासी जरगांव को एंबुलेंस में लादकर उसके दूर सड़क पर पड़े पैर को उठाकर सुरक्षित सीएससी बिछिया तक पहुंचाया | लेकिन जैसे ही डॉक्टरों ने सोनू की हालत देखी तुरंत जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया | इस दौरान लगातार कटे हुए पैर से ब्लीडिंग होती रही जैसे ही परिजन सोनू को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे वहा से भी प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया | जिसके बाद कानपुर हैलट में सोनू का इलाज शुरू भी न हो पाया था | कि उसने दम तोड़ दिया | बृहस्पतिवार को देर रात सोनू का शव उनके घर पहुंचा तो परिजनों में हाहाकार मच गया। सोनू लखनऊ की एक ट्रांसपोर्ट कम्पनी में ट्रक चालक था | इसकी वजह सही टाइम पर पोस्टमार्टम नहीं होना बताया जा रहा है | मृतक सोनू के पिता राम सिंह माता राजकुमारी भाई विपिन का रो रो कर बुरा हाल है ।