
सत्यबन्धु भारत। सीवी आजाद
हरदोई। हरदोई से पिहानी मार्ग पर गुरूवार देर शाम एक मैजिक पिहानी की तरफ जा रही थी, तभी बरगवां पुलिया के पास तेज बारिश की वजह से मैजिक अनियंत्रित होकर पुलिया के नीचे लगभग 12 फिट गहरी खाई में गिर गई। बारिश की वजह से रास्ते में भी कोई नहीं था, जिसके कारण कोई मदद भी नहीं मिल पा रही थी। तभी उसी रास्ते में कोतवाली देहात की पीआरवी नंबर-2716 पेट्रोलिंग कर रही थी पीआरवी में तैनात हेड कांस्टेबल नसीम खान की नजर खाई में गिरी मैजिक पर पड़ी। कांस्टेबल और उनकी टीम ने 12 फिट खाईं में गिरी गाड़ी से 5 लोगों को सुरक्षित बाहर निकालकर एम्बुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया।
आपको बता दें। हेड कांस्टेबल नसीम खान, महिला आरक्षी साधना, ज्योति मौर्य और चालक दिनेश कुमार मिश्र ने बरसते पानी में खाईं में उतर कर घायल लोगों को बाहर निकलकर उनकी जान बचाई। पुलिस की इस मुस्तैदी से राहगीरों की जान बच पाई। पुलिस के इस काम की सभी लोग प्रशंसा कर रहे हैं। वही एसपी अजय कुमार ने खाई में फंसे सभी 5 लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने वाली टीम पीआरबी को 25 हजार रुपए का प्रोत्साहन पुरस्कार देते हुए उनकी प्रशंसा की।
