लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

अल्पसंख्यकों के लिए भारत सरकार द्वारा संचालित योजनाएं बहुत ही काबिले तारीफ - मोहम्मद हारुन सिद्दीकी



सत्यबन्धु भारत 

बाराबंकी :अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय भारत सरकार के सहयोग से एवं महिला उत्थान संस्थान लखनऊ के तत्वाधान में संचालित हो रहे अल्पसंख्यकों हेतु संचालित योजनाएं विषयक दो दिवसीय सेमिनार का समापन स्थानीय मलिक मैरिज हाल बाराबंकी में संपन्न हुआ कार्यक्रम के द्वितीय दिन आशु भाई के सफल संचालन में नगरपालिका के सेवा निर्मित प्रशासनिक अधिकारी राशिद जिलानी ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि सभी अल्पसंख्यक भाइयों को भारत सरकार का शुक्रिया अदा करना चाहिए जिनके माध्यम से छात्रवृत्ति योजना एवं तमाम तरह के कौशल सुधार कार्यक्रमों का संचालन किया जा रहा है परंतु जानकारी के अभाव में अल्पसंख्यक वर्ग को भरपूर लाभ नहीं मिल पा रहा है इसी को ध्यान में रखकर भारत सरकार द्वारा आप लोगों को जानकारी देने हुए इस तरीके से सेमिनार का आयोजन करती रहती है संस्थान के अध्यक्ष मोहम्मद हारुन सिद्दीकी ने कहा कि अल्पसंख्यकों हो जितनी कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही है वह योजनाएं बहुत ही काबिले तारीफ है सेमिनार को आशु भाई ,फैज  बाराबंकवी ,योगेश तिवारी, संदीप कुमार यादव , रानू अब्बास रिजवी, सीनियर पत्रकार किश्वर अब्बास रिजवी ने संबोधित किया !