लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

वांछित आरोपी चोरी के सामान व तमन्चे के साथ गिरफ्तार


सत्यबन्धु भारत

हरियावां,हरदोई। सोमबार को स्थानीय पुलिस ने एक वांछित चल रहे आरोपी को चोरी के सामान, नकदी,मोटरसाइकल व तमन्चे के साथ गिरफ्तार किया।आरोपी के विरुद्ध विधिक कार्यवाही करते हुए जेल भेजा गया। थानाध्यक्ष अनिल सक्सेना ने जानकारी देते हुए बताया कि 20 सितम्बर शोमवार को उपनिरीक्षक अविनाश कुमार व कांस्टेबल नरेन्द्र कुमार एवं राकेश कुमार द्वारा मु0अ0सँ0 227/21धारा 379 ipc से सम्बंधित आरोपी प्रमोद पुत्र धनीराम निवासी गांव उतरा थाना हरियावां को गिरफ्तार किया गया।जो थाना कोतवाली देहात हरदोई में मु0अ0सँ0 529/21धारा 379/411 आईपीसी में भी वांछित है।वहीं आरोपी द्वारा अपने एक साथी सहआरोपी धर्मपाल पुत्र सियाराम निवासी उतरा के साथ एक मोबाइल फोन चोरी किया था। उपरोक्त तीनों चोरियों में सहआरोपी धर्मपाल फरार है जिसकी तलाश की जा रही है।वहीं आरोपी प्रमोद के कब्जे से चोरी के 4670/-रुपए नकद,कोतवाली देहात से चोरी किया हुआ मोबाइल, घटना में प्रयुक्त की गई मोटरसाइकिल सहित एक 315 बोर तमंचा व एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया।आरोपी के विरुद्ध मु0अ0सँ0244/21 धारा 3/25 आर्म एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर आरोपी को सक्षम न्यायालय भेजा गया।विधिक कार्यवाही जारी है।